Skip to main content

कारगिल के हीरो – कैप्टन विक्रम बत्रा, जो हमेशा बोलते थे “ये दिल मांगे मोर”

दुनिया में हुए हर युद्ध से कोई ना कोई हीरो बनके निकलता है। चाहे हो विश्व युद्ध हो, सोवियत युद्ध या फिर कोई और युद्ध। ऐसे ही एक युद्ध हमने लड़ा था पाकिस्तान से साल 1999 में। उस युद्ध में हमारे सैकड़ों जवान भारत की आन-बान-शान पर खुद को कुर्बान कर दिए और हिंदुस्तान को एक बार फिर से पूरी दुनिया में सर ऊँचा करने का मौका दिया। इस युद्ध में हमने कई बेशकीमती हिरे खो दिए, जिसका मलाल हर भारतीय को हमेशा रहेगा। आज उन्हीं हीरो में से एक हीरो की बात होगी –  कैप्टन विक्रम बत्रा । जन्म, पारिवारिक माहौल और पढ़ाई – Early Life of Captain Vikram Batra 9 सितम्बर 1974 को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर जिले के गोद में बसा एक छोटे से गाँव घुग्गर में उनका जन्म हुआ था। पिता का नाम जी एल बत्रा और माता का नाम कमलकांता था। माता कमलकांता की श्रीरामचरितमानस में गहरी श्रद्धा थी तो उन्होंने दोनों का नाम लव-कुश रखा। लव यानी विक्रम और कुश यानी विशाल। विक्रम और विशाल बत्रा दोनों जुड़वाँ थे। पहले डीएवी स्कूल, फिर सेंट्रल स्कूल पालमपुर में दाखिल करवाया गया। आर्मी कैंट में स्कूल होने से सेना के अनुशासन को देख और पिता से देश प...

AASHISH CHANCHLANI BIOGRAPHY IN HINDI – AGE, INCOME, GF

 Aashish Chanchlani Biography In Hindi : दोस्तों अगर आप वाइन्स और कॉमेडी वीडियो देखते हो तो आप ने Aashish Chanchlani के वीडियोस कभी न कभी जरूर देखा होगा। आशीष चंचलानी भारत के जाने माने यूटूबर हैं आशीष आज यूट्यूब के इतने बड़े कॉमेडी स्टार बन चुके हैं कि उन्हें किसी पहचान की कोई जरुरत नहीं है। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब उनके मोटापे की वजह से उन्हें स्टेज प्ले से बाहर कर दिया जाता था। लेकिन कैसे अपने काबिलियत से उन्होंने लोगों का दिल जीता और लोगों को अपनी कॉमेडी का दीवाना बनाया। आज हम Aashish Chanchlani Biography In Hindi के माध्यम से इसके बारे में विस्तार से पढ़ेंगे।  

Table of Contents

AASHISH CHANCHLANI BIOGRAPHY IN HINDI

शुरुवाती जीवन

दोस्तों इस कहानी की शुरुवात 7 दिसंबर 1993 को हुई जब मुंबई के उल्हासनगर में Aashish Chanchlani का जन्म हुआ। आशीष के पिता का नाम अनिल चंचलानी और इनके माता का नाम दीपा चंचलानी हैं। आशीष की एक बहन भी हैं जिनका नाम मुस्कान चंचलानी हैं। आशीष की बहन भी यूटूबर हैं जो कि MISS MCBLUSH नाम का यूट्यूब चैनल चलाती हैं। 

Aashish को शुरू से मूवीज देखना बहुत पसंद था और आशीष भी चाहते थे कि वो बड़े होकर एक्टर बने। साथ ही आशीष चंचलानी अक्षय कुमार की एक्टिंग से बहुत प्रभावित थे। आशीष ने शुरू से अक्षय को अपना गुरु मान लिया था। साथ ही आशीष पढ़ाई लिखाई में भी अच्छे थे लेकिन आशीष शुरु से ही थोड़े शर्मीले और मोटे थे जिसके कारण उन्हें स्कूल में होने वाले फंक्शन्स में भाग लेने का मौका नहीं मिलता था।

Also read – Amit Bhadana Biography

आशीष के एक्टिंग करने की शुरुवात

एक दिन जब आशीष की टीचर क्लास में नहीं थी तब आशीष उनकी Mimicry करने लगे तभी उनके स्कूल के एक स्टाफ ने आशीष को देख लिया और उनके एक्टिंग से काफी खुश हुए। उन्होंने आशीष को स्कूल में होने वाले फंक्शन्स में भाग लेने के लिए भी कहाँ और आगे होने वाले फंक्शन के लिए आशीष को स्क्रिप्ट दे दिया। आशीष ने उस फंक्शन में स्क्रिप्ट को पढ़कर अपने तरीके से एक्टिंग किया। आशीष का एक्टिंग लोगों को इतना पसंद आया की आगे से आशीष हर फंक्शन्स में पार्टिसिपेट करने लगे। 

अब तक एक्टिंग का जूनून आशीष के सर पर इस क़दर चढ़ गया था कि 10th क्लास पास करने के बाद आशीष ने अपने पापा से बोल दिया की अब वह एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहते है इसलिए वह आगे पढ़ाई नहीं करेंगे। लेकिन आशीष के पिता को यह पता था की एक्टिंग में सफल होना इतना आसान नहीं हैं। बिना पढ़ाई लिखाई के यह और भी मुश्किल हो जाता हैं। फिर आगे चलकर अनिल चंचलानी ने अपने बेटे को पढ़ाई के महत्व को समझाया। धीरे धीरे आशीष को यह बात समझ आने लगी थी जीवन में सफल होने के लिए पढ़ाई बहुत जरूरी हैं।

इसके बाद आशीष ने अपनी 12th क्लास अच्छे अंक से पास करने के बाद से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए मुंबई में स्तिथि दत्ता मेघे कॉलेज इंजीनियरिंग में दाखिला ले लिया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई में भी आशीष का मन नहीं लगता था लेकिन मम्मी पापा के समझाने पर उन्होंने पढ़ाई जारी रखी। इसी बीच Aashish ने Barry John acting स्कूल में अड्मिशन ले लिया जहाँ पर आशीष अपने एक्टिंग को दिन प्रति दिन बेहत्तर करते गए। 

आशीष के वीडियो बनाने की शुरुवात  

इसी बीच आशीष ने उनके फेसबुक पेज पर एक कॉमेडी वीडियो देखीं उसके बाद आशीष कुछ समय तक तो हसते रहे लेकिन फिर बाद में उन्होंने इस तरह के वीडियो बनाने की कोशिश किया। यही समय आशीष के जीवन का टर्निंग पॉइंट बना इसके बाद आशीष भी कॉमेडी वीडियो बनाने लगे और अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड करने लगे। उनके फेसबुक इस्टाग्राम पर उन्हें अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद आशीष यूट्यूब पर भी अपने वीडियोस अपलोड करने लगे।

आशीष ने 2014 से YouTube पर वीडियो अपलोड करना शुरू किया था। इस दौरान कॉलेज में होने वाले Events में भी आशीष को Event Head बना दिए गए थे जिसके बाद से आशीष ने बहुत सारे इवेंट को हॉस्ट किया था। धीरे धीरे आशीष फेमस होने लगे थे और उनकी फैन फोल्लोविंग भी बढ़ने लगी थी। आशीष के अनोखे कंटेंट और वीडियोस ने लोगों का दिल जीत लिया आज आशीष इंडिया के दूसरे सबसे बड़े यूटूबर हैं। 

आशीष के यूट्यूब पर 24.5 million सब्सक्राइबर्स हैं। आशीष के इंस्टाग्राम पर 10.6 million फोल्लोवेर्स हैं। आशीष उनके इंस्टाग्राम पर उनके निजी जीवन और उनके वीडियो से सम्बंधित फोटोज और वीडियोस शेयर करते हैं। 

वर्तमान जीवन

Aashish Chanchlani अभी उनका पूरा ध्यान उनके यूट्यूब चैनल और वीडियो पर ही दे रहे है। आशीष आज किसी बॉलीवुड के हीरो से कम नहीं हैं। आशीष अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। उनके वीडियोस में काम करने वाले सब उनके दोस्त ही हैं। आशीष लोगों को हँसा कर हर महीनें लाखों रूपये कमाते हैं। आशीष अपने एक्टिंग के दम पुरे दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। 

अधिक पूछे जाने वाले प्रश्न 

आशीष चंचलानी गर्ल फ्रेंड –  ज्ञात नहीं 

आशीष चंचलानी के पिता – अनिल चंचलानी 

आशीष चंचलानी की माता जी – दीपा चंचलानी 

आशीष चंचलानी की बहन – मुस्कान चंचलानी 

आशीष चंचलानी कुल संपत्ति – 2 to 3 मिलियन 

आशीष चंचलानी आयु – 28 साल 

आशीष चंचलानी इनकम – 20 से 25 लाख महीना 

आशीष चंचलानी इंस्टाग्राम – @aashishchanchlani 

आशीष चंचलानी फेसबुक – Aashish Chanchlani 

आशीष चंचलानी फेवरेट एक्टर – अक्षय कुमार

Aashish Chanchlani Photo’s

Aashish Chanchlani With Akshay Kumar
Aashish Chanchlani's Mother
Aashish Chanchlani Mother

मेरे विचार 

हालांकि आशीष चाहते तो उनके पापा के बिज़नेस में काम करके एक सफल जीवन जी सकते थे लेकिन आशीष ने ऐसा न करते हुए अपने दम पर कुछ अलग करने का सोचा उनके इस सफर में कई समस्या भी आयी पर Aashish ने अपने काम को कभी नहीं रुकने दिया। Aashish Chanchlani Biography In Hindi लिखने का हमारा उदेश्य यही हैं कि आप को Aashish Chanchlani के जीवन से जुड़े आप के प्रश्नो का उत्तर मिल सके। आप का बहुमूल्य समय देकर Aashish Chanchlani Biography In Hindi पढ़ने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।      


Comments

Popular posts from this blog

हाजी मस्तान: बिना हथियार के बम्बई पर बीस सालों तक राज करने वाला डॉन

हाजी मस्तान को बम्बई का पहला डॉन भी कहा जाता है कहानी शुरू होगी तो बहुत ही दूर तलक जाएगी। आज बहुत दिनों के बाद हम आपलोगों के लिए क्राइम बीत लेकर आये हैं। आप सभी ने हमारे क्राइम स्टोरीज को बहुत सपोर्ट किया है। चाहे हो ईदी अमीन का हो, नटवरलाल का या फिर वीरप्पन का। इसी सीरीज में हम आपके लिए लेकर आये हैं आज कहानी बम्बई का पहला डॉन हाजी मस्तान मिर्जा का। हाजी मस्तान मिर्जा वो डॉन था जिसने कभी किसी पर गोली नहीं सवहलय, कभी किसी आम आदमी को परेशान नहीं किया। वो बस एक बिजनेसमैन के तौर पर अपना काम किया। ऐसा नहीं है की उसे हम अच्छा बता रहे हैं। क्राइम कभी भी सही या गलत नहीं हो सकता। क्राइम हमेशा गलत ही होता है। लेकिन हाजी मस्तान की इमेज ऐसी थी की उसके बारे में बात करने को मन करता है। तो चलिए कहानी शुरू करते हैं। जन्म और शुरुआती जीवन 1 मार्च 1926 को भारत क्ले दक्षिणी राज्य पनाईकुलम, तमिनाडु में जन्में हाजी मस्तान का पूरा और असली नाम हैदर मस्तान मिर्जा था। उसका नाम हाजी मस्तान कैसे पड़ा इसकी कहानी आगे है। हैदर मस्तान मिर्जा एक गरीब घर में पैदा हुआ था। उनके पिता किसान थे। घर में आमदनी कुछ ज्यादा नहीं...

सुकेश चंद्रशेखर की पूरी और असली कहानी

नोरा फतेही, सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस एक ठग का नाम इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहा है और वह है सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) का। कौन है सुकेश चंद्रशेखर और यह कहाँ का रहने वाला है। साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ईडी इसके पीछे क्यों पड़ी हुई है। क्या है 200 करोड़ रूपये के पीछे की ठगी की कहानी और क्या रिश्ता है सुकेश चंद्रशेखर का बॉलीवुड ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqline Fernandez) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) से। सुकेश चंद्रशेखर का शुरूआती जीवन (Sukesh Chandrashekhar Biography) सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) का जन्म साल 1989 में भवानी नगर, बैंगलोर में हुआ था। उसके दोस्त उन्हें बालाजी नाम से जानते है। सुकेश चंद्रशेखर का जन्म बेंगलुरु के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम विजयन चंद्रशेखर है। सुकेश शुरुआती स्कूल की पढाई बिशप कॉटन बॉयज़ स्कूल, बैंगलोर से हासिल किया और अपनी आगे की पढाई पूरी करने के लिए मदुरै विश्वविद्यालय में एडमिशन ले लिया। सुकेश को बचपन से ही लग्जरी कारों और स्पोर्ट्स कारों का शौक था। सुकेश को पहली बार साल 2005 में गिरफ्तार किया ग...

Violet Jessop मिस अनसिंकेबल: कभी न डूबनेवाली महिला की कहानी

जाके राखो साईयाँ, मार सके ना कोई। यह बात आज के इस कहानी पर बिलकुल फिट बैठती है। आज हम जिसकी कहानी आपके लिए लेकर आये हैं वो इस कहावत का सबसे सटीक उदाहरण हो सकता है। आइए आज जानते हैं  वायलेट जेसप  के बारे में, जो टाइटैनिक समेत दो और डूबते हुए जहाजों से बचकर निकली थी। इनका पूरा नाम वायलेट कांस्टेंस जेसप है जिसे लोग उनके प्रचलित नाम  मिस अनसिंकेबल  के नाम से जानते हैं। यानि कि कभी न डूबनेवाली महिला। वायलेट जेसप एक ऐसी साहसिक और निर्भीक महिला है जिसने विश्वविख्यात टाइटेनिक जहाज की दुर्घटना से लेकर, HMHS ब्रिटैनिक जहाज और RMS ओलिंपिक जहाज के डूब जाने के बाद भी वो जिन्दा बच निकली। HMHS ब्रिटैनिक जहाज जब डूब रहा थे तब उनके सर पर काफी गहरी चोट भी आयी थी, बावजूद इसके वो बच निकलने में कामयाब रही। तो आइए जानते हैं इस मिस अनसिंकेबल के बारे में सबकुछ। वायलेट जेसप पर वीडियो भी देख सकते हैं तीन समुद्री दुर्घटनाओं से बचकर निकलने के बाद वायलट मानो समंदर से कह रही हो कि तुम चाहे जहाज को भले ही डूबा दो लेकिन तुम मुझे नहीं डूबा सकते। इतने सारी घटनाओं के बाद भी वायलट ने जहानों पर काम करना...

कारगिल के हीरो – कैप्टन विक्रम बत्रा, जो हमेशा बोलते थे “ये दिल मांगे मोर”

दुनिया में हुए हर युद्ध से कोई ना कोई हीरो बनके निकलता है। चाहे हो विश्व युद्ध हो, सोवियत युद्ध या फिर कोई और युद्ध। ऐसे ही एक युद्ध हमने लड़ा था पाकिस्तान से साल 1999 में। उस युद्ध में हमारे सैकड़ों जवान भारत की आन-बान-शान पर खुद को कुर्बान कर दिए और हिंदुस्तान को एक बार फिर से पूरी दुनिया में सर ऊँचा करने का मौका दिया। इस युद्ध में हमने कई बेशकीमती हिरे खो दिए, जिसका मलाल हर भारतीय को हमेशा रहेगा। आज उन्हीं हीरो में से एक हीरो की बात होगी –  कैप्टन विक्रम बत्रा । जन्म, पारिवारिक माहौल और पढ़ाई – Early Life of Captain Vikram Batra 9 सितम्बर 1974 को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर जिले के गोद में बसा एक छोटे से गाँव घुग्गर में उनका जन्म हुआ था। पिता का नाम जी एल बत्रा और माता का नाम कमलकांता था। माता कमलकांता की श्रीरामचरितमानस में गहरी श्रद्धा थी तो उन्होंने दोनों का नाम लव-कुश रखा। लव यानी विक्रम और कुश यानी विशाल। विक्रम और विशाल बत्रा दोनों जुड़वाँ थे। पहले डीएवी स्कूल, फिर सेंट्रल स्कूल पालमपुर में दाखिल करवाया गया। आर्मी कैंट में स्कूल होने से सेना के अनुशासन को देख और पिता से देश प...

हर्ष बेनीवाल जीवनी | HARSH BENIWAL BIOGRAPHY IN HINDI

HARSH BENIWAL दोस्तों अगर आप यूट्यूब चलाते है, और आप को कॉमेडी वीडियोस देखना पसंद है। तो आप ने Harsh Beniwal का नाम जरूर सुना होगा। हम इस पोस्ट में हर्ष और उनके जीवन से जुड़े कई बातों को  Harsh Beniwal Biography in hindi  के माध्यम से पढ़ेंगे। दोस्तों हर्ष इंडिया के बड़े Youtubers की लिस्ट में आते है हर्ष बेनीवाल यूट्यूब पर अपने कॉमेडी वीडियोस को बनाने के लिए बहुत फेमस है। हर्ष के वीडियोस बहुत हँसाने वाले होते है आज हम  Harsh Beniwal biogaraphy in hindi  में उनके लाइफ स्टाइल, परिवार, गर्ल फ्रेंड, नेटवर्थ के बारे में जानेंगे।   HARSH BENIWAL BIOGRAPHY IN HINDI Name Harsh Beniwal  Real name Harsh Beniwal Age 25 years Profession YouTuber Date of birth February 3, 1996 Birth Place Delhi  Nationality Indian Hometown Delhi Religion Hindu HARSH BENIWAL FAMILY (हर्ष का परिवार) Affairs Meghna Gupta   Girl friend Not known Wife Unmarried Favorite Actor  Varun Dhawan  Father Not known Mother Not known Favorite Actress ...