Skip to main content

कारगिल के हीरो – कैप्टन विक्रम बत्रा, जो हमेशा बोलते थे “ये दिल मांगे मोर”

दुनिया में हुए हर युद्ध से कोई ना कोई हीरो बनके निकलता है। चाहे हो विश्व युद्ध हो, सोवियत युद्ध या फिर कोई और युद्ध। ऐसे ही एक युद्ध हमने लड़ा था पाकिस्तान से साल 1999 में। उस युद्ध में हमारे सैकड़ों जवान भारत की आन-बान-शान पर खुद को कुर्बान कर दिए और हिंदुस्तान को एक बार फिर से पूरी दुनिया में सर ऊँचा करने का मौका दिया। इस युद्ध में हमने कई बेशकीमती हिरे खो दिए, जिसका मलाल हर भारतीय को हमेशा रहेगा। आज उन्हीं हीरो में से एक हीरो की बात होगी –  कैप्टन विक्रम बत्रा । जन्म, पारिवारिक माहौल और पढ़ाई – Early Life of Captain Vikram Batra 9 सितम्बर 1974 को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर जिले के गोद में बसा एक छोटे से गाँव घुग्गर में उनका जन्म हुआ था। पिता का नाम जी एल बत्रा और माता का नाम कमलकांता था। माता कमलकांता की श्रीरामचरितमानस में गहरी श्रद्धा थी तो उन्होंने दोनों का नाम लव-कुश रखा। लव यानी विक्रम और कुश यानी विशाल। विक्रम और विशाल बत्रा दोनों जुड़वाँ थे। पहले डीएवी स्कूल, फिर सेंट्रल स्कूल पालमपुर में दाखिल करवाया गया। आर्मी कैंट में स्कूल होने से सेना के अनुशासन को देख और पिता से देश प...

DIVINE [डिवाइन] BIOGRAPHY IN HINDI – GF, AGE, NET WORTH, FAMILY



Divine Biography In Hindi - Divine

Table of Contents

DIVINE BIOGRAPHY IN HINDI

दोस्तों अगर आप Rap सांग्स सुनते है तो आप ने Divine के रैप सॉन्ग्स सुना ही होगा। अगर आप Divine को नहीं जानते तो कोई बात नहीं हम इस आर्टिकल में Devine Biography In Hindi के माध्यम से आप को डिवाइन के बारे बताने वाले है।

Divine एक Rapper (hip-hop) कलाकार हैं जो कि रैप सॉन्ग्स बनाते है। Apna Time Aayega रैप सांग भी डिवाइन ने ही गाया है। डिवाइन इंडिया के सबसे फेमस हिपहॉप आर्टिस्ट है। डिवाइन के रैप सांग हर किसी को पसंद आते है। Gully Boy मूवी भी डिवाइन के जीवन पर आधारित है।

[डिवाइन] DIVINE BIOGRAPHY IN HINDI

त्वरित जानकारी / Quick Info

नाम  विवियन डिवाइन फर्नांडिस 
जन्म 2 अक्टूबर 1990  
आयु 31 साल 
व्यवसाय रैपर, हिपहॉप आर्टिस्ट    
शिक्षा ग्रेजुएशन  
जन्म स्थान मुंबई, अँधेरी  
राष्ट्रीयता भारतीय 
धर्म क्रिस्चियन (ईसाई)  
मूल निवास मुंबई, इंडिया 

Also read – कैसा बना वकील से इंडिया का नंबर 1 Youtuber | Amit Bhadana

शुरुवाती जीवन

डिवाइन का जन्म 2 अक्टूबर 1990 को मुंबई के अँधेरी में हुआ। Divine के परिवार में उनके माता-पिता और एक बड़ा भाई था। डिवाइन एक बहुत ही गरीब परिवार से थे डिवाइन को शुरू से ही गरीबी का सामना करना पड़ा। उनके पिता भी हमेशा शराब के नशे में चूर रहते थे अक्सर वह शराब पीकर अपने बीबी और बच्चों को खूब मारा पीटा करते थे। 

डिवाइन की माँ अपने बच्चों को इस हालत में नहीं देखना चाहती थी इस लिए उन्होंने अब्रॉड के एक शहर में जाकर काम करने का फैसला किया ताकि वे अपने बच्चों के भविष्य को अच्छा बना सके। उन्होंने डिवाइन और उनके भाई को उनके नानी के पास छोड़ दिया।

डिवाइन को पता था कि उनकी माँ उनके लिए बहुत मेहनत कर रही है इस लिए डिवाइन भी मन लगा कर पढ़ाई करने लगे। डिवाइन शुरू से यही कोशिश करते थे की वे पढ़ लिख कर इतने पैसे कमाए ताकि उनके माँ को घर से बाहर जाकर काम न करना पड़े।

Rap सिखने की शुरुवात

इस लिए डिवाइन ने ST. John Evangelist high school और RD National college से अपनी पढ़ाई पूरी की। हालांकि Divine को शुरू में रैप के बारे में कोई खास जानकारी नहीं थी। लेकिन 2004 उन्होंने उनके एक दोस्त के T-Shirt पर 50 Cent की फोटो देखी और भी जब डिवाइन उनके बारे में जानने की कोशिश करने लगे। तब उनके दोस्त ने 50 cent के साथ साथ और बड़े बड़े रैप आर्टिस्ट के बारे में डिवाइन को बताया। 

साथ ही उनके दोस्त ने उन्हें कुछ CD भी दिया। डिवाइन ने उन CDs को कई दिनों तक सुना और समझने की कोशिश की। जब divine ने उन्हें सुना तब वे खुद के जीवन को भी उन रैपर्स से काफी हद तक जोड़ सके। डिवाइन को यही से रैप के फील्ड में जाने के लिए प्रेरणा मिली। जिसके बाद डिवाइन भी उनके आस पास हो रहे चीजों को देख कर छोटे छोटे रैप सॉन्ग्स लिखने लगे। 

Also read – lockdown में Game खेल कर बना करोड़पति | Techno Gamer

Divine का पहला रैप सांग

हालांकि डिवाइन ने शुरुवाती दिनों में Stage Filler का काम किया। इसका मतलब यह होता है की जब कोई सेलिब्रिटी शो के बीच ब्रेक लेता है तब उस खाली समय में डिवाइन लोगों का मनोरंजन करते थे। और फिर इसी तरह आगे चल कर डिवाइन 2011 में एक हिपहॉप क्रू Mumbai Finest के साथ जुड़ गए।

डिवाइन ने ग्रुप में रहकर बहुत कुछ सिखा और फिर 2013 में डिवाइन ने उनके यूट्यूब चैनल पर एक रैप सांग अपलोड किया। जिसका टाइटल था Voice of the street दोस्तों वैसे ये सांग था तो बहुत अच्छा लेकिन इसके लिरिक्स इंग्लिश में होने के वजह से ज्यादा लोगों तक पहुंच नहीं सका।

डिवाइन यह बात समझ चुके थे की इंडिया में लोगों को हिंदी गाने ही अच्छे लगेंगे। इसलिए डिवाइन ने अपना दूसरा गाना “ये मेरा बॉम्बे” हिंदी में निकाला। यह सांग मुंबई के सलम में रिकॉर्ड किया गया था। Divine का यह सांग रिलीज़ होने के बाद इतना फेमस हुआ की डिवाइन रातों रात रैप सुनने वाले लोगों के दिलों में छा गए। इस वीडियो सांग को Rolling Stone India के द्वारा 2014 का सबसे अच्छे  वीडियो सांग के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

Sony live India ने डिवाइन के हुनर को पहचान लिया था इसलिए उसने डिवाइन को 2015 में कॉन्ट्रैक्ट sign करने का मौका दिया। इसके बाद डिवाइन ने मुंबई के ही एक रैपर Naezy के साथ मिलकर Mere gully me सांग रिलीज़ किया। यह रैप लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जाने लगा था बहुत सारे सेलेब्रिटीस ने भी इस गाने को शेयर किया था।

और फिर यही से डिवाइन बहुत फेमस हो गए उनके बहुत सारे फैंस फोल्लोवेर्स हो गए। जिसके बाद डिवाइन ने भी अपने फैंस को निराश न करते हुए एक से बढ़कर एक अच्छे अच्छे सॉन्ग्स दिए। 2018 में Divine ने खुद का म्यूजिक लेबल भी बनाया जिसका नाम हैं gully gang records.  

Also read – टैक्सी ड्राइवर की बेटी कैसे बनी Miss India 2021 | Manya Singh

अधिक पूछे जाने वाले प्रश्न

  1.  डिवाइन का असली नाम – Vivian Divine Fernandes
  2. डिवाइन की आयु (Age) – 31 साल 
  3. डिवाइन गर्ल फ्रेंड – ज्ञात नहीं
  4. डिवाइन इनकम – 8 – 10 लाख महीना  
  5. डिवाइन नेट वर्थ – 2 to 3 crore
  6. डिवाइन इंस्टाग्राम – @Viviankadivine
  7. डिवाइन ट्विटर – ज्ञात नहीं

डिवाइन पर मेरे विचार 

दोस्तों Divine Biography In Hindi पढ़ने के बाद मैं तो यही कहूंगा की सलम एरिया में रहने वाले Divine ने अपने संघर्ष और मेहनत के बल पर जो सफलता पाई वो हर किसी के बस की बात नहीं है। उम्मीद करते है की Divine हमेशा इसी तरह रियल लाइफ रैप के जरिए हमें प्रेरित करते रहेंगे। आप का कीमती समय देने के लिए और Divine Biography In Hindi पढ़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

Comments