Skip to main content

कारगिल के हीरो – कैप्टन विक्रम बत्रा, जो हमेशा बोलते थे “ये दिल मांगे मोर”

दुनिया में हुए हर युद्ध से कोई ना कोई हीरो बनके निकलता है। चाहे हो विश्व युद्ध हो, सोवियत युद्ध या फिर कोई और युद्ध। ऐसे ही एक युद्ध हमने लड़ा था पाकिस्तान से साल 1999 में। उस युद्ध में हमारे सैकड़ों जवान भारत की आन-बान-शान पर खुद को कुर्बान कर दिए और हिंदुस्तान को एक बार फिर से पूरी दुनिया में सर ऊँचा करने का मौका दिया। इस युद्ध में हमने कई बेशकीमती हिरे खो दिए, जिसका मलाल हर भारतीय को हमेशा रहेगा। आज उन्हीं हीरो में से एक हीरो की बात होगी –  कैप्टन विक्रम बत्रा । जन्म, पारिवारिक माहौल और पढ़ाई – Early Life of Captain Vikram Batra 9 सितम्बर 1974 को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर जिले के गोद में बसा एक छोटे से गाँव घुग्गर में उनका जन्म हुआ था। पिता का नाम जी एल बत्रा और माता का नाम कमलकांता था। माता कमलकांता की श्रीरामचरितमानस में गहरी श्रद्धा थी तो उन्होंने दोनों का नाम लव-कुश रखा। लव यानी विक्रम और कुश यानी विशाल। विक्रम और विशाल बत्रा दोनों जुड़वाँ थे। पहले डीएवी स्कूल, फिर सेंट्रल स्कूल पालमपुर में दाखिल करवाया गया। आर्मी कैंट में स्कूल होने से सेना के अनुशासन को देख और पिता से देश प...

JUBIN NAUTIYAL BIOGRAPHY IN HINDI – AGE, WIFE, HEIGHT






Jubin Nautiyal Biography In Hindi - Jubin Nautiyal

Jubin Nautiyal Biography In Hindi: दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं, एक ऐसे भारतीय गायक कि जो अपनी  गायकी से करोड़ो दिलों पर राज कर रहें हैं इनके गाने हर वर्ग के लोगों को पसंद आते हैं। दोस्तों हम बात कर रहे हैं आज के युवाओं के दिलों की धड़कन बन चुके प्रसिद्ध गायक Jubin Nautiyal की।

वैसे तो हम सब जानते हैं कि जुबिन आज एक सफल गायक बन चुके है लेकिन इस मुकाम तक पहुँचने के लिए Jubin ने जो मेहनत और संघर्ष किया उसके बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता है। आज हम Jubin Nautiyal Biography In Hindi के माध्यम से हम आप को जुबिन नौटियाल के संघर्ष से कामयाबी हासिल करने तक की कहानी बतायेंगे। 

Table of Contents

JUBIN NAUTIYAL BIOGRAPHY IN HINDI

शुरुवाती जीवन 

Jubin Nautiyal भारत के उत्तराखंड के रहने वाले हैं। जुबिन का जन्म 14 जून 1989 को देहरादून में हुआ जुबिन के पिता श्री राम शरण नौटियाल बिज़नेस मैन और राजनीतिज्ञ है। जुबिन की माँ नीना नौटियाल भी Business Women है। जुबिन के पिता भी संगीत में रूचि रखते थे। कहा जाता हैं कि जुबिन को गायकी का हुनर उनके पिता से विरासत में मिला है। Jubin जब चार साल के थे तब से वे संगीत में रूचि लेने लगे। 

जुबिन ने अपने कक्षा आठ तक की पढ़ाई St. Josephs Academy Dehradun से करने के बाद Welham Boys School में दाखिला ले लिया ताकि वे संगीत सीख सकें। संगीत के साथ साथ जुबिन गिटार, हारमोनियम भी सीखने लगे थे। 18 साल की उम्र में जुबिन अपने शहर देहरादून में उनके गायकी के चलते विख्यात थे। 

जुबिन का संगीत के प्रति लगाव इस कदर बढ़ गया कि जुबिन ने अपने स्कूल की पढ़ाई पूरा करने के बाद मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में दाखिला लिया। कॉलेज के पढ़ाई के साथ साथ वे अपने लिए सिंगिंग के अवसर ढूढ़ने लगे। इस बीच एक दिन जुबिन की मुलकात भारत के बहुत बड़े गायक ए आर रहमान से हुईं इस मुलाकात के दौरान जुबिन ने अपनी आवाज़ रहमान जी को सुनाई और उनकी राय ली कि आगे उन्हें क्या करना चाहिए। इस पर रहमान जी ने कहा तुम्हारी आवाज़ तो बहुत अच्छी हैं 

लेकिन तुम्हारी आवाज़ अभी विकसित हो रही है इसे विकसित होने में थोड़ा और समय लगेगा। इसलिए तुम्हें अभी कुछ साल संगीत को सिखने और अपनी आवाज़ को और बेहतर करने में लगाने चाहिए। रहमान जी की बातो का जुबिन पर बहुत अच्छा असर हुआ जिसके कारण जुबिन ने फिर से अपना दाखिला अपने शहर देहरादून में करा लिया।

जिसके बाद जुबिन अपने स्कूल की टीचर वंदना श्रीवास्तव से संगीत सिखने लगे। बीच बीच में जुबिन बनारस भी जाया करते थे जहाँ वे छनुलाल मिश्रा से संगीत सीखते थे। जुबिन ने अपने चार साल अलग अलग जगहों पर घूम कर संगीत को सिखने में लगाया। 

Read also – जस्टिन बीबर जीवन परिचय

Jubin के सफलता का समय 

जिसके बाद जुबिन ने 2011 में टेलीविज़न शो एक्स फैक्टर में भाग लिया, जिसमे वे टॉप के 25 गायकों में थे। हालांकि जुबिन इस शो में ज्यादा आगे तो नहीं जा सके थे। लेकिन जुबिन निराश नहीं हुए और फिर से काम की तलाश में लग गए। इस बीच जुबिन को शो में भाग लेने के वजह से म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग पहचाने लगे थे। जिसके वजह से उन्हें सांग्स के स्क्रैच गाने के काम मिलने लगे थे। वैसे जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दे की जब कोई नया गाना बनाया जाता है तो शुरू में उसका कुछ भाग की छोटे गायक से रिकॉर्ड कराया जाता है जिसको ध्यान में रख कर फिर कोई गायक उस गाने को पूरा रिकॉर्ड करता है जिसे स्क्रैच कहते है।

जुबिन का पहला गाना रिलीज़ होने से पहले जुबिन ने भी हज़ारों गानों के स्क्रैच गाए थे इसी बीच जुबिन को उनका पहला गाना अक्षय कुमार की फिल्म सौकीन में मिला इस में भी जुबिन ने स्क्रैच ही गाया था लेकिन जब अक्षय ने स्क्रैच सुना तो उन्हें जुबिन की आवाज़ इतना पसंद आया की उन्होंने कह दिया की फिल्म में गाना जुबिन की आवाज़ में ही चाहिए।

इस तरह जुबिन को उनके लाइफ का पहला गाना रिकॉर्ड करने का मौका मिल गया। यु तो यह उनके करियर का पहला गाना था लेकिन साल 2014 में सोनाली केबल का गाना एक मुलाकात इससे पहले ही रिलीज़ हो गया था। यानिकी इसी गाने को जुबिन के करियर का पहला गाना माना जाता हैं वैसे जुबिन के करियर का यह पहला गाना ही बहुत सुपरहिट रहा था।और लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा था।

साथ ही इस गाने के साथ लोगों को मालूम पड़ गया था कि इंडस्ट्री में Jubin नाम का कोई गायक भी मौजूद हैं। लोगों ने उनकी तुलना अर्जीत सिंह और अतीफ असलम के साथ करनी शुरू कर दी थी। और फिर इस गाने के बाद जुबिन ने अपने जीवन में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा इसी तरह Jubin एक से एक अच्छे गाने गाते गए और अपने जीवन में आगे बढ़ते गए। अगर आज की बात करें तो Jubin Nautiyal इतने बड़े गायक बन गए हैं कि उनके द्वारा गाया हर गाना सुपरहिट हो जाता है। 

Jubin Nautiyal Photos
Jubin Nautiyal Biography In Hindi - Jubin Nautiyal
Jubin Nautiyal Family
Jubin Nautiyal Biography In Hindi - Jubin Nautiyal
Jubin Nautiyal
मेरे विचार 

Jubin के कामयाबी का यह सफर हमें सिखता है कि अगर इंसान अपने Passion को पहचान कर उस पर मेहनत करता रहें तो फिर एक ना एक दिन कामयाबी उसके कदम जरूर चूमती हैं। तो दोस्तों यह थीं कहानी Music के जारिए दिलों पर राज करने वाले गायक Jubin Nautiyal की। उम्मीद करता हु Jubin Nautiyal Biography In Hindi आप को जरूर पसंद आया होगा आप का बहुमूल्य समय देने और Jubin Nautiyal Biography In Hindi पढ़ने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद। 


Comments

Popular posts from this blog

हाजी मस्तान: बिना हथियार के बम्बई पर बीस सालों तक राज करने वाला डॉन

हाजी मस्तान को बम्बई का पहला डॉन भी कहा जाता है कहानी शुरू होगी तो बहुत ही दूर तलक जाएगी। आज बहुत दिनों के बाद हम आपलोगों के लिए क्राइम बीत लेकर आये हैं। आप सभी ने हमारे क्राइम स्टोरीज को बहुत सपोर्ट किया है। चाहे हो ईदी अमीन का हो, नटवरलाल का या फिर वीरप्पन का। इसी सीरीज में हम आपके लिए लेकर आये हैं आज कहानी बम्बई का पहला डॉन हाजी मस्तान मिर्जा का। हाजी मस्तान मिर्जा वो डॉन था जिसने कभी किसी पर गोली नहीं सवहलय, कभी किसी आम आदमी को परेशान नहीं किया। वो बस एक बिजनेसमैन के तौर पर अपना काम किया। ऐसा नहीं है की उसे हम अच्छा बता रहे हैं। क्राइम कभी भी सही या गलत नहीं हो सकता। क्राइम हमेशा गलत ही होता है। लेकिन हाजी मस्तान की इमेज ऐसी थी की उसके बारे में बात करने को मन करता है। तो चलिए कहानी शुरू करते हैं। जन्म और शुरुआती जीवन 1 मार्च 1926 को भारत क्ले दक्षिणी राज्य पनाईकुलम, तमिनाडु में जन्में हाजी मस्तान का पूरा और असली नाम हैदर मस्तान मिर्जा था। उसका नाम हाजी मस्तान कैसे पड़ा इसकी कहानी आगे है। हैदर मस्तान मिर्जा एक गरीब घर में पैदा हुआ था। उनके पिता किसान थे। घर में आमदनी कुछ ज्यादा नहीं...

सुकेश चंद्रशेखर की पूरी और असली कहानी

नोरा फतेही, सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस एक ठग का नाम इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहा है और वह है सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) का। कौन है सुकेश चंद्रशेखर और यह कहाँ का रहने वाला है। साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ईडी इसके पीछे क्यों पड़ी हुई है। क्या है 200 करोड़ रूपये के पीछे की ठगी की कहानी और क्या रिश्ता है सुकेश चंद्रशेखर का बॉलीवुड ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqline Fernandez) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) से। सुकेश चंद्रशेखर का शुरूआती जीवन (Sukesh Chandrashekhar Biography) सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) का जन्म साल 1989 में भवानी नगर, बैंगलोर में हुआ था। उसके दोस्त उन्हें बालाजी नाम से जानते है। सुकेश चंद्रशेखर का जन्म बेंगलुरु के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम विजयन चंद्रशेखर है। सुकेश शुरुआती स्कूल की पढाई बिशप कॉटन बॉयज़ स्कूल, बैंगलोर से हासिल किया और अपनी आगे की पढाई पूरी करने के लिए मदुरै विश्वविद्यालय में एडमिशन ले लिया। सुकेश को बचपन से ही लग्जरी कारों और स्पोर्ट्स कारों का शौक था। सुकेश को पहली बार साल 2005 में गिरफ्तार किया ग...

Violet Jessop मिस अनसिंकेबल: कभी न डूबनेवाली महिला की कहानी

जाके राखो साईयाँ, मार सके ना कोई। यह बात आज के इस कहानी पर बिलकुल फिट बैठती है। आज हम जिसकी कहानी आपके लिए लेकर आये हैं वो इस कहावत का सबसे सटीक उदाहरण हो सकता है। आइए आज जानते हैं  वायलेट जेसप  के बारे में, जो टाइटैनिक समेत दो और डूबते हुए जहाजों से बचकर निकली थी। इनका पूरा नाम वायलेट कांस्टेंस जेसप है जिसे लोग उनके प्रचलित नाम  मिस अनसिंकेबल  के नाम से जानते हैं। यानि कि कभी न डूबनेवाली महिला। वायलेट जेसप एक ऐसी साहसिक और निर्भीक महिला है जिसने विश्वविख्यात टाइटेनिक जहाज की दुर्घटना से लेकर, HMHS ब्रिटैनिक जहाज और RMS ओलिंपिक जहाज के डूब जाने के बाद भी वो जिन्दा बच निकली। HMHS ब्रिटैनिक जहाज जब डूब रहा थे तब उनके सर पर काफी गहरी चोट भी आयी थी, बावजूद इसके वो बच निकलने में कामयाब रही। तो आइए जानते हैं इस मिस अनसिंकेबल के बारे में सबकुछ। वायलेट जेसप पर वीडियो भी देख सकते हैं तीन समुद्री दुर्घटनाओं से बचकर निकलने के बाद वायलट मानो समंदर से कह रही हो कि तुम चाहे जहाज को भले ही डूबा दो लेकिन तुम मुझे नहीं डूबा सकते। इतने सारी घटनाओं के बाद भी वायलट ने जहानों पर काम करना...

कारगिल के हीरो – कैप्टन विक्रम बत्रा, जो हमेशा बोलते थे “ये दिल मांगे मोर”

दुनिया में हुए हर युद्ध से कोई ना कोई हीरो बनके निकलता है। चाहे हो विश्व युद्ध हो, सोवियत युद्ध या फिर कोई और युद्ध। ऐसे ही एक युद्ध हमने लड़ा था पाकिस्तान से साल 1999 में। उस युद्ध में हमारे सैकड़ों जवान भारत की आन-बान-शान पर खुद को कुर्बान कर दिए और हिंदुस्तान को एक बार फिर से पूरी दुनिया में सर ऊँचा करने का मौका दिया। इस युद्ध में हमने कई बेशकीमती हिरे खो दिए, जिसका मलाल हर भारतीय को हमेशा रहेगा। आज उन्हीं हीरो में से एक हीरो की बात होगी –  कैप्टन विक्रम बत्रा । जन्म, पारिवारिक माहौल और पढ़ाई – Early Life of Captain Vikram Batra 9 सितम्बर 1974 को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर जिले के गोद में बसा एक छोटे से गाँव घुग्गर में उनका जन्म हुआ था। पिता का नाम जी एल बत्रा और माता का नाम कमलकांता था। माता कमलकांता की श्रीरामचरितमानस में गहरी श्रद्धा थी तो उन्होंने दोनों का नाम लव-कुश रखा। लव यानी विक्रम और कुश यानी विशाल। विक्रम और विशाल बत्रा दोनों जुड़वाँ थे। पहले डीएवी स्कूल, फिर सेंट्रल स्कूल पालमपुर में दाखिल करवाया गया। आर्मी कैंट में स्कूल होने से सेना के अनुशासन को देख और पिता से देश प...

हर्ष बेनीवाल जीवनी | HARSH BENIWAL BIOGRAPHY IN HINDI

HARSH BENIWAL दोस्तों अगर आप यूट्यूब चलाते है, और आप को कॉमेडी वीडियोस देखना पसंद है। तो आप ने Harsh Beniwal का नाम जरूर सुना होगा। हम इस पोस्ट में हर्ष और उनके जीवन से जुड़े कई बातों को  Harsh Beniwal Biography in hindi  के माध्यम से पढ़ेंगे। दोस्तों हर्ष इंडिया के बड़े Youtubers की लिस्ट में आते है हर्ष बेनीवाल यूट्यूब पर अपने कॉमेडी वीडियोस को बनाने के लिए बहुत फेमस है। हर्ष के वीडियोस बहुत हँसाने वाले होते है आज हम  Harsh Beniwal biogaraphy in hindi  में उनके लाइफ स्टाइल, परिवार, गर्ल फ्रेंड, नेटवर्थ के बारे में जानेंगे।   HARSH BENIWAL BIOGRAPHY IN HINDI Name Harsh Beniwal  Real name Harsh Beniwal Age 25 years Profession YouTuber Date of birth February 3, 1996 Birth Place Delhi  Nationality Indian Hometown Delhi Religion Hindu HARSH BENIWAL FAMILY (हर्ष का परिवार) Affairs Meghna Gupta   Girl friend Not known Wife Unmarried Favorite Actor  Varun Dhawan  Father Not known Mother Not known Favorite Actress ...