Skip to main content

कारगिल के हीरो – कैप्टन विक्रम बत्रा, जो हमेशा बोलते थे “ये दिल मांगे मोर”

दुनिया में हुए हर युद्ध से कोई ना कोई हीरो बनके निकलता है। चाहे हो विश्व युद्ध हो, सोवियत युद्ध या फिर कोई और युद्ध। ऐसे ही एक युद्ध हमने लड़ा था पाकिस्तान से साल 1999 में। उस युद्ध में हमारे सैकड़ों जवान भारत की आन-बान-शान पर खुद को कुर्बान कर दिए और हिंदुस्तान को एक बार फिर से पूरी दुनिया में सर ऊँचा करने का मौका दिया। इस युद्ध में हमने कई बेशकीमती हिरे खो दिए, जिसका मलाल हर भारतीय को हमेशा रहेगा। आज उन्हीं हीरो में से एक हीरो की बात होगी –  कैप्टन विक्रम बत्रा । जन्म, पारिवारिक माहौल और पढ़ाई – Early Life of Captain Vikram Batra 9 सितम्बर 1974 को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर जिले के गोद में बसा एक छोटे से गाँव घुग्गर में उनका जन्म हुआ था। पिता का नाम जी एल बत्रा और माता का नाम कमलकांता था। माता कमलकांता की श्रीरामचरितमानस में गहरी श्रद्धा थी तो उन्होंने दोनों का नाम लव-कुश रखा। लव यानी विक्रम और कुश यानी विशाल। विक्रम और विशाल बत्रा दोनों जुड़वाँ थे। पहले डीएवी स्कूल, फिर सेंट्रल स्कूल पालमपुर में दाखिल करवाया गया। आर्मी कैंट में स्कूल होने से सेना के अनुशासन को देख और पिता से देश प...

ROUND2HELL [राउंड 2 हेल] BIOGRAPHY IN HINDI – NAZIM, WASIM, ZAYN


Round2hell Biography In Hindi - Nazim, Wasim, Zayn


ROUND2HELL BIOGRAPHY IN HINDI

दोस्तों अगर आप कॉमेडी वीडियोस देखते है, तो आप ने कभी न कभी Rounde2Hell के वीडियोस देखे होंगे। अगर नहीं देखा है तो आज हम इस आर्टिकल में Round2Hell biography In Hindi पढ़ने वाले है। इस पोस्ट के माध्यम से हम राउंड 2 हेल के सारे किरदारों के बारे में भी जानने वाले है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद round2hell से जुड़े आप के सारे प्रश्नो के उत्तर आप को मिल जायंगे। राउंड 2 हेल के सफलता की कहानी को समझने के लिए यह पोस्ट पूरा पढ़े।

दोस्तों Round2hell यह यूट्यूब चैनल है। जिस पर कॉमेडी वीडियोस का प्रदर्शन होता है। इस चैनल को वसीम, ज़ायन, नाज़िम मिलकर चलाते है। ये तीनो बचपन के दोस्त है। यह एक ही गांव से है इन्होने साथ मिलकर इस चैनल पर हास्य वीडियोस बनाना शुरू किया था।

ROUND2HELL जीवनी | ROUND2HELL BIOGRAPHY IN HINDI

वसीम, ज़ायन, नाज़िम की दोस्ती

वसीम, नाज़िम और ज़ायन तीनों एक ही गांव में रहते है ये लोग उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर के छोटे से गांव में रहते हैं। इन तीनों ने अपनी पढाई भी अलग अलग स्कूल और कॉलेज से पूरा किया है जिसमे से नाज़िम ने अपने स्कूल की पढ़ाई मॉडर्न पब्लिक स्कूल से की है जबकि वसीम ने अलामीटर स्कूल से अपनी पढाई की और रही बात ज़ायन की तो उन्होंने पीएमएस स्कूल से अपनी पढाई को पूरा किया है। 

Also read – कैसा बना वकील से इंडिया का नंबर 1 Youtuber | Amit Bhadana

ये तीनो एक स्कूल में पढ़ाई तो नहीं करते थे लेकिन इनकी दोस्ती बहुत अच्छी थी। तीनो दोस्त शुरू से ही कुछ बड़ा करने का सपना देखते थे। इन दोस्तों में नाज़िम बहुत अच्छा फुटबाल खेलते थे। उन्होंने सोचा की क्यों न अपने फुटबाल स्किल्स को यूट्यूब के माध्यम से लोगों के सामने पेश किया जाए।

वीडियो बनाने की शुरुवात

यही से नाज़िम ने एक चैनल की शुरूवात की थी जिस पर वह फ्री स्टाइल फुटबाल ट्रिक और इस से सम्बंधित वीडियो बनाते थे। हालांकि जब वीडियोस पर व्यूज नहीं आ रहे थे तब नाजिम ने वीडियोस अपलोड करना बंद कर दिया था। इसके बाद भी वह यूट्यूब पर वीडियोस को देखा करते थे। उन्होंने देखा की कॉमेडी वीडियोस और वाइन्स लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। 

जिसके बाद नाजिम ने उनके दोस्तो के साथ मिलकर Round2hell यूट्यूब चैनल बनाया। चैनल बनाने के बाद उन्होंने अपनी पहली वीडियो अपलोड कर दी। उनके पहली वीडियो पर 120 व्यूज आए थे। यह देखकर उन्होंने उस वीडियो का पार्ट 2 भी बनाया हालांकि जब वे वीडियोस बनाते तो लोग उन्हें ताना भी मारते की पढ़ाई लिखाई करो इन सब से कुछ नहीं होगा। लोगों के ताने सुनकर वे तीनों दोस्त बहुत जल्दी डिमोटिवेट भी हो गए थे।

उन्होंने यूट्यूब को बंद करने का फैसला कर लिया था। लेकिन फिर उनके एक दोस्त आलम सैफी ने उन्हें मोटीवेट किया और यह भी कहा की लोगों की बाते सुनने से ज्यादा अपने काम पर फोकस करो। आलम सैफी ने उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए एक Tripod भी गिफ्ट किया। इसके बाद फिर तीनो दोस्तों ने एक सकारात्मक विचार के साथ यूट्यूब को फिर से शुरू किया। यूट्यूब पर वीडियोस बनाने के लिए तीनों दोस्तों ने पैसे मिलाकर DSLR कैमरा भी खरीद लिया ताकि वीडियो क्वालिटी अच्छी कर सके। हालांकि यह सब करने के बाद भी उनके वीडियोस पर कोई खास व्यूज नहीं आ रहे थे।

ROUND2HELL की सफलता का समय 

पर इसी बीच उन्होंने फेसबुक पर भी अपना पेज बनाया वह अपने वीडियोस को उनके फेसबुक पेज पर भी अपलोड करने लगे। कुछ समय बाद फेसबुक पर उनका एक वीडियो बहुत वायरल हुआ और उस पर 1 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए थे।

लेकिन अब भी उनके यूट्यूब चैनल पर उतने व्यूज नहीं आते थे। जब 2016 में Jio काफी चर्चा में था क्योंकि Jio ने उसके सारे फ्री प्लान को बंद करने का फैसला किया था। उस समय उन्होंने एक वीडियो बनाया जिसमे में इन्होंने लोगों के Jio यूज़ करने के तरीके को एक कॉमेडी तरीके से दिखाया। Round2hell का यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आया।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद तीनों दोस्तों ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद इन्होने एक से बढ़कर एक अच्छे वीडियोस बनाए। लोगों को इनके वीडियोस बहुत पसंद आने लगे। हम आज देख ही सकते है कि round2hell के हर वीडियोस यूट्यूब पर ट्रेन्डिंग सेक्शन पर आते है। round2hell के यूट्यूब चैनल पर 20 मिलियन सब्सक्राइबर है। शायद जब आप यह पोस्ट पढ़ रहे हो तो इनके सब्सक्राइबर्स और पढ़ चुके होंगे।

Also read – lockdown में Game खेल कर बना करोड़पति | Techno Gamer

Round 2 hell actors photos

Wasim Ahmad
Zayn Saifi
Najim Ahamd

ROUND2HELL कुल संपत्ति

 Round2hell के हर महीने की कमाई 15 से 20 लाख के आस पास है। round2hell के कुल संपत्ति के बारे में कोई सटीक जानकारी न होने के कारण उनके कुल संपत्ति या नेट वर्थ के बारे में हमे कोई खास ज्ञान नहीं है।

अधिक पूछे जाने वाले प्रश्न

  1. Round2hell कास्ट टीम – नाज़िम, वसीम, ज़ायन    
  2. राउंड 2 हेल इंस्टाग्राम – @round2hell    
  3. राउंड 2 हेल ट्विटर – @round2hell 
  4. राउंड 2 हेल इनकम – 15 – 20 लाख महीना  
  5. राउंड 2 हेल नेट वर्थ – ज्ञात नहीं 

मुझे उम्मीद है, Round2Hell biography In Hindi आप को पसंद आया है। अगर आप को इस पोस्ट से Round2hell के बारे में कुछ नया जानने को मिला तो कमेंट जरूर करें। इस आर्टिकल को पढ़ते वक्त अगर आप को कही कोई त्रुटि नज़र आयी तो कमेंट करके जरूर बताए हम उसे सुधार करेंगे। Round2Hell biography In Hindi जैसे और बायोग्राफी पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट biographypadho.in को जरूर विजिट करे। Round2Hell biography In Hindi पढ़ने के लिए आप का बहुत धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

हाजी मस्तान: बिना हथियार के बम्बई पर बीस सालों तक राज करने वाला डॉन

हाजी मस्तान को बम्बई का पहला डॉन भी कहा जाता है कहानी शुरू होगी तो बहुत ही दूर तलक जाएगी। आज बहुत दिनों के बाद हम आपलोगों के लिए क्राइम बीत लेकर आये हैं। आप सभी ने हमारे क्राइम स्टोरीज को बहुत सपोर्ट किया है। चाहे हो ईदी अमीन का हो, नटवरलाल का या फिर वीरप्पन का। इसी सीरीज में हम आपके लिए लेकर आये हैं आज कहानी बम्बई का पहला डॉन हाजी मस्तान मिर्जा का। हाजी मस्तान मिर्जा वो डॉन था जिसने कभी किसी पर गोली नहीं सवहलय, कभी किसी आम आदमी को परेशान नहीं किया। वो बस एक बिजनेसमैन के तौर पर अपना काम किया। ऐसा नहीं है की उसे हम अच्छा बता रहे हैं। क्राइम कभी भी सही या गलत नहीं हो सकता। क्राइम हमेशा गलत ही होता है। लेकिन हाजी मस्तान की इमेज ऐसी थी की उसके बारे में बात करने को मन करता है। तो चलिए कहानी शुरू करते हैं। जन्म और शुरुआती जीवन 1 मार्च 1926 को भारत क्ले दक्षिणी राज्य पनाईकुलम, तमिनाडु में जन्में हाजी मस्तान का पूरा और असली नाम हैदर मस्तान मिर्जा था। उसका नाम हाजी मस्तान कैसे पड़ा इसकी कहानी आगे है। हैदर मस्तान मिर्जा एक गरीब घर में पैदा हुआ था। उनके पिता किसान थे। घर में आमदनी कुछ ज्यादा नहीं...

सुकेश चंद्रशेखर की पूरी और असली कहानी

नोरा फतेही, सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस एक ठग का नाम इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहा है और वह है सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) का। कौन है सुकेश चंद्रशेखर और यह कहाँ का रहने वाला है। साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ईडी इसके पीछे क्यों पड़ी हुई है। क्या है 200 करोड़ रूपये के पीछे की ठगी की कहानी और क्या रिश्ता है सुकेश चंद्रशेखर का बॉलीवुड ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqline Fernandez) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) से। सुकेश चंद्रशेखर का शुरूआती जीवन (Sukesh Chandrashekhar Biography) सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) का जन्म साल 1989 में भवानी नगर, बैंगलोर में हुआ था। उसके दोस्त उन्हें बालाजी नाम से जानते है। सुकेश चंद्रशेखर का जन्म बेंगलुरु के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम विजयन चंद्रशेखर है। सुकेश शुरुआती स्कूल की पढाई बिशप कॉटन बॉयज़ स्कूल, बैंगलोर से हासिल किया और अपनी आगे की पढाई पूरी करने के लिए मदुरै विश्वविद्यालय में एडमिशन ले लिया। सुकेश को बचपन से ही लग्जरी कारों और स्पोर्ट्स कारों का शौक था। सुकेश को पहली बार साल 2005 में गिरफ्तार किया ग...

Violet Jessop मिस अनसिंकेबल: कभी न डूबनेवाली महिला की कहानी

जाके राखो साईयाँ, मार सके ना कोई। यह बात आज के इस कहानी पर बिलकुल फिट बैठती है। आज हम जिसकी कहानी आपके लिए लेकर आये हैं वो इस कहावत का सबसे सटीक उदाहरण हो सकता है। आइए आज जानते हैं  वायलेट जेसप  के बारे में, जो टाइटैनिक समेत दो और डूबते हुए जहाजों से बचकर निकली थी। इनका पूरा नाम वायलेट कांस्टेंस जेसप है जिसे लोग उनके प्रचलित नाम  मिस अनसिंकेबल  के नाम से जानते हैं। यानि कि कभी न डूबनेवाली महिला। वायलेट जेसप एक ऐसी साहसिक और निर्भीक महिला है जिसने विश्वविख्यात टाइटेनिक जहाज की दुर्घटना से लेकर, HMHS ब्रिटैनिक जहाज और RMS ओलिंपिक जहाज के डूब जाने के बाद भी वो जिन्दा बच निकली। HMHS ब्रिटैनिक जहाज जब डूब रहा थे तब उनके सर पर काफी गहरी चोट भी आयी थी, बावजूद इसके वो बच निकलने में कामयाब रही। तो आइए जानते हैं इस मिस अनसिंकेबल के बारे में सबकुछ। वायलेट जेसप पर वीडियो भी देख सकते हैं तीन समुद्री दुर्घटनाओं से बचकर निकलने के बाद वायलट मानो समंदर से कह रही हो कि तुम चाहे जहाज को भले ही डूबा दो लेकिन तुम मुझे नहीं डूबा सकते। इतने सारी घटनाओं के बाद भी वायलट ने जहानों पर काम करना...

कारगिल के हीरो – कैप्टन विक्रम बत्रा, जो हमेशा बोलते थे “ये दिल मांगे मोर”

दुनिया में हुए हर युद्ध से कोई ना कोई हीरो बनके निकलता है। चाहे हो विश्व युद्ध हो, सोवियत युद्ध या फिर कोई और युद्ध। ऐसे ही एक युद्ध हमने लड़ा था पाकिस्तान से साल 1999 में। उस युद्ध में हमारे सैकड़ों जवान भारत की आन-बान-शान पर खुद को कुर्बान कर दिए और हिंदुस्तान को एक बार फिर से पूरी दुनिया में सर ऊँचा करने का मौका दिया। इस युद्ध में हमने कई बेशकीमती हिरे खो दिए, जिसका मलाल हर भारतीय को हमेशा रहेगा। आज उन्हीं हीरो में से एक हीरो की बात होगी –  कैप्टन विक्रम बत्रा । जन्म, पारिवारिक माहौल और पढ़ाई – Early Life of Captain Vikram Batra 9 सितम्बर 1974 को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर जिले के गोद में बसा एक छोटे से गाँव घुग्गर में उनका जन्म हुआ था। पिता का नाम जी एल बत्रा और माता का नाम कमलकांता था। माता कमलकांता की श्रीरामचरितमानस में गहरी श्रद्धा थी तो उन्होंने दोनों का नाम लव-कुश रखा। लव यानी विक्रम और कुश यानी विशाल। विक्रम और विशाल बत्रा दोनों जुड़वाँ थे। पहले डीएवी स्कूल, फिर सेंट्रल स्कूल पालमपुर में दाखिल करवाया गया। आर्मी कैंट में स्कूल होने से सेना के अनुशासन को देख और पिता से देश प...

हर्ष बेनीवाल जीवनी | HARSH BENIWAL BIOGRAPHY IN HINDI

HARSH BENIWAL दोस्तों अगर आप यूट्यूब चलाते है, और आप को कॉमेडी वीडियोस देखना पसंद है। तो आप ने Harsh Beniwal का नाम जरूर सुना होगा। हम इस पोस्ट में हर्ष और उनके जीवन से जुड़े कई बातों को  Harsh Beniwal Biography in hindi  के माध्यम से पढ़ेंगे। दोस्तों हर्ष इंडिया के बड़े Youtubers की लिस्ट में आते है हर्ष बेनीवाल यूट्यूब पर अपने कॉमेडी वीडियोस को बनाने के लिए बहुत फेमस है। हर्ष के वीडियोस बहुत हँसाने वाले होते है आज हम  Harsh Beniwal biogaraphy in hindi  में उनके लाइफ स्टाइल, परिवार, गर्ल फ्रेंड, नेटवर्थ के बारे में जानेंगे।   HARSH BENIWAL BIOGRAPHY IN HINDI Name Harsh Beniwal  Real name Harsh Beniwal Age 25 years Profession YouTuber Date of birth February 3, 1996 Birth Place Delhi  Nationality Indian Hometown Delhi Religion Hindu HARSH BENIWAL FAMILY (हर्ष का परिवार) Affairs Meghna Gupta   Girl friend Not known Wife Unmarried Favorite Actor  Varun Dhawan  Father Not known Mother Not known Favorite Actress ...